IMG-LOGO

गरियाबंद : अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर कलेक्ट्रेट में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

Posted on: 2026-06-20
IMG
गरियाबंद : अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर कलेक्ट्रेट में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत सप्ताह 17 जून से 26 जून 2026 के तहत आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री बीएस उइके ने कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रूप से नशामुक्त भारत निर्माण के लिए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से खोखला करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। उन्होंने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को समाज से इस बुराई को मिटाने के लिए शासकीय सेवकों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।
इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने सिर्फ स्वयं नशा न करने का संकल्प लिया, बल्कि समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता बढ़ाने तथा नशामुक्त भारत अभियान को जिले के कोने-कोने तक और जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने संकल्प लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो - शपथ

Tags: