IMG-LOGO

गृह मंत्री शाह आज महाराष्ट्र के कोल्हापुर और इचलकरंजी का दौरा करेंगे।

Posted on: 2026-06-20
IMG
गृह मंत्री शाह आज महाराष्ट्र के कोल्हापुर और इचलकरंजी का दौरा करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र के कोल्हापुर और इचलकरंजी के दौरे पर हैं। वे महालक्ष्मी मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और मंदिर क्षेत्र में पश्चिमी महाराष्ट्र मंदिर विकास योजना के तहत चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

श्री शाह कोल्हापुर के पुलिस परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में, वे इचलकरंजी में जनता सहकारी बैंक के नए भवन का उद्घाटन करेंगे और एक सहकारी चीनी कारखाने के नामकरण और विस्तार के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री इचलकरंजी के कल्लप्पन्ना अवडे टेक्सटाइल पार्क ग्राउंड में किसानों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

Tags: