IMG-LOGO

16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर रहेगा प्रतिबंध

Posted on: 2026-06-11
IMG
16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर रहेगा प्रतिबंध

नारायणपुर, 11 जून। मछलियों के प्रजनन एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने 16 जून से 15 अगस्त तक बंद ऋतु (क्लोज सीजन) घोषित किया है। इस अवधि में प्रदेश के नदी, नाले, जलाशय एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों में मत्स्याखेट पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

मत्स्य विभाग के अनुसार यह प्रतिबंध छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम-1972 के तहत लगाया गया है। हालांकि ऐसे छोटे तालाब, जिनका संबंध किसी नदी या नाले से नहीं है, तथा जलाशयों में संचालित केज कल्चर गतिविधियां इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। विभाग ने मछुआरा संमुदाय एवं आम नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की।

Tags: