प्रयास आवासीय विद्यालय में कोचिंग के लिए ऑनलाइन प्रस्ताव 10 जुलाई तक आमंत्रित
Posted on:
2026-06-11
प्रयास आवासीय विद्यालय में कोचिंग के लिए ऑनलाइन प्रस्ताव 10 जुलाई तक आमंत्रित
जगदलपुर, 11 जून। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत जगदलपुर के धुरगुड़ा में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लेकर 2029-30 तक यानी आगामी चार वर्षों के लिए विशेष अध्यापन और कोचिंग व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी गई है।
इस पहल के तहत कक्षा नवमी, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उत्कृष्ट फैकल्टी का मार्गदर्शन मिल सकेगा, जिसके लिए विभाग द्वारा देश की पंजीकृत कोचिंग संस्थाओं से ऑनलाइन \'रुचि की अभिव्यक्ति\' (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) संबंधी प्रस्ताव आमंत्रित की गई है।
इस दिशा में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जगदलपुर द्वारा विस्तृत समय-सारणी भी जारी कर दी गई है। इच्छुक संस्थाओं के लिए ऑनलाइन प्रदर्शन की शुरुआत 11 जून को रात 11 बजे से होकर जिसके बाद इस निविदा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए 25 जून 2026 को दोपहर 2 बजे एक प्री-बिड मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। सभी इच्छुक कोचिंग संस्थानों को निर्धारित प्रपत्र में अपना प्रस्ताव ऑनलाइन भेजने के लिए 10 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे तक का समय दिया गया है, जिसके बाद 13 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे समिति के समक्ष प्राप्त प्रस्तावों को खोला जाएगा और उनका तकनीकी मूल्यांकन किया जाएगा।