पॉलीटेक्निक में पीपीटी के बिना डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश
Posted on:
2026-06-11
पॉलीटेक्निक में पीपीटी के बिना डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश
जगदलपुर, 11 जून। धरमू माहरा शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक, जगदलपुर में संचालित त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आज 11 जून से 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संस्था में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सीधे प्रवेश का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
पॉलीटेक्निक परिसर में \"अभ्यर्थी सुविधा केन्द्र\" की स्थापना की गई है, जहां पहुंचकर छात्राएं निशुल्क मार्गदर्शन के साथ ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकती हैं। संस्था में वर्तमान में मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट (एमओएम), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (15 ईटीई), कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग (सीडीडीएम) तथा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) के त्रिवर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश मिलेगा।