गरियाबंद
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जवाहर उत्कर्ष योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करने के लिए है। इसके तहत प्रदेश में संचालित उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययन की सुविधा प्रदान की जाती है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 05 जुलाई 2026 को दोपहर 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक आयोजित होगी।