नई दिल्ली: सरप्राइज किसे पसंद नहीं होते? और जब सरप्राइज में हो धमाल का तड़का, तो मनोरंजन की गारंटी तय है! हाल ही में मेकर्स ने दर्शकों को धमाल 4 की आइकॉनिक गैंग से रूबरू कराया था, जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी ट्रेजर हंट की शुरुआत थी. उत्साह को और बढ़ाते हुए, टीम ने अब फिल्म का शानदार गोल्डन लोगो जारी किया है और साथ ही घोषणा की है कि यह रोमांचक सफर उम्मीद से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. साल की सबसे जबरदस्त ट्रेजर हंट के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि धमाल की टोली बड़े ठहाकों, और भी ज्यादा पागलपन और एक यादगार सिनेमाई एडवेंचर के साथ 10 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है.
हर उम्र के दर्शकों के लिए हंसी से भरपूर मनोरंजन का वादा करती धमाल 4 में दमदार कलाकारों की टोली नजर आएगी जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा के साथ ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन शामिल हैं. यह शानदार स्टारकास्ट बेहताशा पागलपन, कॉमिक अफरा-तफरी और लगातार हंसी का माहौल रचने के लिए पूरी तरह तैयार है.