IMG-LOGO

किसानों से 4459.15 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

Posted on: 2026-05-29
IMG
किसानों से 4459.15 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

 शिमला। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल की खरीद करने के लिए बनाए गए दस गेहूं खरीद केंद्रों में अब तक 4459.15 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए आठ अप्रैल से गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में किसानों को गेहूं की फसल का 11.17 करोड़ भुगतान जारी कर दिया गया है। आठ अप्रैल से 15 जून तक इन केंद्रों में गेहूं की खरीद की जाएगी।

किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए प्रदेश में 10 मंडियां बनाई गई हैं, जिसमें धौला कुंआ, एपीएमसी पावंटा साहिब जिला सिरमौर, एपीएमसी रामपुर जिला ऊना, मारकेट यार्ड टकारला जिला ऊना, मारकेट यार्ड नालागढ़, बद्दी इंडस्ट्री शेड मलपुर जिला सोलन, फतेहपुर अनाज मंडी, मिलवां इंदौरा, रियाली, नगरोटा वगवां जिला कांगड़ा शामिल हैं। इन मंडियों के माध्यम से किसानों से गेहूं की फसल की खरीद जाएगी।

किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। अभी तक 1604 किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी। किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। विभाग के पोर्टल पर 1604 किसानों ने पंजीकरण करवाया है, जिसमें से अभी तक 1575 किसानों के पंजीकरण वेरीफाई किए गए हैं।

इसके अलावा 1520 किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन जनरेट किए गए हैं। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी। प्रदेश सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बार गेहूं की फसल का 2585 प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। प्रदेश के गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों से की जाने वाली गेहूं की खरीद इस बार 2585 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी। गौर हो कि बीते वर्ष किसानों से 2425 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से किसानों से गेहूं की खरीद की गई थी। लेकिन अब प्रदेश सरकार ने गेहूं की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। 

Tags: