IMG-LOGO

होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर अमरीका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा

Posted on: 2026-05-05
IMG
होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर अमरीका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा

खाड़ी क्षेत्र में अमरीका और ईरान के बीच नए सिरे से हमले शुरू हुए हैं। इससे होर्मुज जलडमरूमध्‍य के नियंत्रण को लेकर तनाव और बढ़ गया है तथा पहले से ही नाजुक युद्ध-विराम और कमजोर हो गया है। मिसाइलें और ड्रोन, अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ड्रम्‍प की नई पहल प्रोजेक्‍ट फ्रीडम की घोषणा के बाद दागे गए। इस पहल का उद्देश्‍य फंसे टैंकरों और वाणिज्यिक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्‍य के जरिए गुजरने में मदद करना है। वैश्विक ऊर्जा व्‍यापार के लिए महत्‍वपूर्ण यह जलमार्ग संघर्ष शुरू होने के बाद से मुख्‍य तौर पर बंद है। अमरीका-इस्राएल गठबंधन और ईरान के बीच फरवरी में शुरू हुए संघर्ष में हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

Tags: