भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूए) के फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन (एफओआईजेड) पर हुए हमले को अस्वीकार्य बताया है, जिसमें तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए। ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमले के बाद कल फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन में आग लग गई, जिसमें तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में तत्काल शत्रुता समाप्त करने का आह्वान किया और नागरिक बुनियादी ढांचे और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा की।
इसमें कहा गया है कि भारत पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए स्थिति का समाधान करने हेतु संवाद और कूटनीति का समर्थन करता रहेगा। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध नौवहन और व्यापार की भी मांग की। मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत इन मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए तत्पर है।