IMG-LOGO

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया, संगीता सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी

Posted on: 2026-05-04
IMG
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया, संगीता सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे की संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष बनाया गया है। वो संजारी बालोद से विधायक हैं। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने लेटर जारी किया है। इससे पहले संगीता सिन्हा का छन्नी साहू के बीच पेंच फंसा हुआ था। जनवरी में दिल्ली में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हुई थी। दिल्ली में हुई चयन प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में 5 वरिष्ठ महिला नेताओं अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा ने अपनी दावेदारी पेश की थी। मुकाबला मुख्य रूप से दो नामों के बीच सिमट गया था। संगठन का एक वर्ग छन्नी साहू के पक्ष में है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे से संगीता सिन्हा की दावेदारी मजबूत बताई जा रही थी। अब संगीता सिन्हा के नाम पर मुहर लग गई है।


Tags: