IMG-LOGO

चंदागढ़ में CM विष्णुदेव साय का हेलिकॉप्टर उतरा

Posted on: 2026-05-03
IMG

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का औचक निरीक्षण शुरू हो गया है। जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलिकॉप्टर उतरा है। चंदागढ़ पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री साय का उत्साह और उल्लास के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल उपस्थित है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले की नगर पंचायत दाढ़ी में नवनिर्मित सीसी रोड के कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त होने की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनहित के कार्यों में ढिलाई बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी जवाबदेही तय की जाएगी। साय ने बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे प्रकरण की विस्तृत और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित सड़क का तकनीकी परीक्षण कर निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, कार्य की गुणवत्ता और पर्यवेक्षण व्यवस्था की गहन जांच की जाए। यदि मानकों में कोई भी कमी पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार और दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जांच के साथ-साथ क्षतिग्रस्त सड़क का तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने प्रशासन को सख्त हिदायत दी है कि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी निर्माण कार्यों का नियमित फील्ड निरीक्षण किया जाए।


Tags: