भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
कल लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, रायलसीमा, उत्तराखंड, विदर्भ और पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों तक आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने कल तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में सोमवार तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है।