गरियाबंद, 22 अप्रैल 2026
20 अप्रैल सोमवार को पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत एवं प्रवेश पर्व मनाया गया। नवागंतुक विद्यार्थियों (छठवीं कक्षा) का प्रवेश पर्व तिलक चंदन लगाकर और मिठाई प्रदान करके शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती महिमा सिन्हा ने विस्तार से विद्यालय के शैक्षणिक एवं आवासीय परिवेश, मेस व्यवस्था, खानपान सुविधाओं, पालकों के नियम, टेलीफोन सुविधा के साथ अनुशासन आदि की जानकारी दी। श्री डी.के. सिंह ने विद्यार्थियों को एक अच्छा नागरिक बनकर और समाज का सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इसके उपरांत विद्यार्थियों को किताब, स्टेशनरी सामग्री, बेडिंग सामग्री का वितरण करके विद्यार्थियों को सदन प्रभारी से परिचय करवा कर सदनों में प्रवेश दिया। शाला प्रवेशोत्सव के कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाएं श्री यू.के. राठिया, श्री रविशंकर आर्माे, श्रीमती ए. ममता, श्री आर.एन.सोन, श्री अनिल कुमार राणा, श्री मनीष कुमार मानिकपुरी, सुश्री संजू साहू, सुश्री रीतिका सिंह, सुश्री पल्लवी किन्डों, श्री आनंद सिंह, श्री प्रफुल्ल सोनी, डॉ. ठाकुर राम साहू, श्री लेख राम, श्रीमती अनिता दास श्री राजेन्द्र कुमार पाठक, श्री अमर सिंह ठाकुर, श्री लोकेश कुमार, श्री गिरीश कुमार साहू एवं श्री राजेन्द्र कुमार कंडरा उपस्थित थे।