IMG-LOGO

2027 से बदल रहे नियम, घर बैठे बदल पाएंगे स्मार्टफोन की बैटरी, Google-Apple को भी मानना होगा यूरोपीय यून‍ियन का आदेश

Posted on: 2026-04-20
IMG
2027 से बदल रहे नियम, घर बैठे बदल पाएंगे स्मार्टफोन की बैटरी, Google-Apple को भी मानना होगा यूरोपीय यून‍ियन का आदेश

EU New Smartphone Rule: अगले कुछ साल में स्मार्टफोन्स में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। स्मार्टफोन्स में पहले की तरह हटाने वाली बैटरी दी जाएंगी। दरअसल, 2027 से पूरे यूरोपियन यूनियन में बिकने वाले सभी मोबाइल फोन की कंपनियों को कुछ नए नियमों का पालन करना होगा। ये नियम इसलिए बनाए गए हैं ताकि फोन ज्यादा समय तक चलें और बेहतर काम करें।

 साथ ही उनकी मरम्मत करना भी आसान हो जाए। अगले साल से होने वाले बदलावों में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी से जुड़ा है। Android Police की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपियन यूनियन ने यह साफ कर दिया है कि वह अब ऐसे डिवाइस से तंग आ चुका है जो सिर्फ एक पुरानी बैटरी जैसी छोटी सी वजह से ई-कचरा बन जाते हैं।

EU के नियमों के तहत, मैन्युफैक्चरर्स के पास फरवरी 2027 तक का समय है, ताकि वे यह सुनिश्चित कर सकें कि यूजर्स बैटरी को आसानी से निकाल और बदल पाएं।

  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2027 से यूरोप में बिकने वाले सभी मोबाइल फोन में ऐसी बैटरी होना जरूरी होगा, जिसे यूजर खुद बदल सकें और जो ज्यादा समय तक चले। इससे यूजर्स को सिर्फ बैटरी के कारण अपना महंगा फोन बदलना नहीं होगा। वे तक तक उसका इस्तेमाल कर पाएंगे, जब तक वह ठीक काम करता रहेगा।

 

 खास बात तो यह है कि ये नियम ऐपल से लेकर गूगल, सैमसंग जैसी सभी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के लिए लागू होगा। हालांकि, इससे फोन्स थोड़े मोटे हो सकते हैं ताकि उसमें इतनी जगह दी जा सके कि बैटरी को कोई भी आरम से बदल सके।

 

Tags: