IMG-LOGO

मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग और रायपुर जिले के दौरे पर,‘सेवा सेतु’और रोजगार मेले में होंगे शामिल

Posted on: 2026-10-08
IMG
मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग और रायपुर जिले के दौरे पर,‘सेवा सेतु’और रोजगार मेले में होंगे शामिल

रायपुर 08 अक्टूबर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार काे रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दुर्ग में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम तथा रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले में शिरकत करेंगे। इसके अलावा शाम को रायपुर में जेन नेक्स्ट संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री साय सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12:10 बजे रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग पहुंचेंगे और यहां दोपहर 2 बजे तक आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे। दोपहर 3:15 बजे वे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचकर राज्य स्तरीय रोजगार मेले के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे सड्डू में आयोजित जेन नेक्स्ट संवाद कार्यक्रम में वे युवाओं से सीधे संवाद करेंगे और विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 6:15 बजे मुख्यमंत्री वाहे रिसॉर्ट से रवाना होकर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Tags: