IMG-LOGO

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से छह प्रेशर कुकर आईईडी व एक पाइप बम बरामद

Posted on: 2026-10-06
IMG
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से छह प्रेशर कुकर आईईडी व एक पाइप बम बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने मंगलवार को भटबेड़ा क्षेत्र में नक्सली डंप बरामद किया है। जिसमें छह प्रेशर कुकर आईईडी और एक पाइप बम बरामद किया है। बरामद विस्फोटक सामग्री को बम निरोधक एवं निष्क्रियता दल ने आवश्यक सुरक्षा सावधानियों के साथ मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।

नारायणपुर एसपी संदीप कुमार पटेल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नारायणपुर पुलिस एवं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने भटबेड़ा क्षेत्र में तलाशी के दौरान एक नक्सली डंप बरामद किया है। जिसमें छह प्रेशर कुकर आईईडी और एक पाइप बम बरामद की गई। बरामद विस्फोटक सामग्री को बम निरोधक एवं निष्क्रियता दल ने आवश्यक सुरक्षा सावधानियों के साथ मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों एवं विस्फोटक सामग्री की तलाश के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एसपी संदीप कुमार पटेल के अनुसार पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल, 29वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमान अधिकारी अभिषेक सूद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) अक्षय साबद्रा के मार्गदर्शन में संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम ने रैनार कैंप से माक्सोली-भटबेड़ा-रैनार क्षेत्र में सघन तलाशी ली, अभियान के दौरान जवानों को कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। इसके बाद आस-पास के क्षेत्र में विस्तृत तलाशी ली गई। इसी दौरान एक संदिग्ध नक्सली डंप से सात आईईडी बरामद हुईं। तलाशी के दौरान विस्फोटकों के अलावा आईईडी निर्माण में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की गई। इसमें एक मल्टीमीटर, एक पेचकस, एक सोल्डरिंग तार, एक सोल्डरिंग आयरन और तीन वाहन की चाबियां शामिल हैं। बरामद आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक एवं निष्क्रियता दल ने आवश्यक सुरक्षा मानकों और सावधानियों का पालन करते हुए बरामद विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। संयुक्त दल का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक मोहन ने किया।

Tags: