टीवी के
पॉपुलर शो \'ये
रिश्ता क्या कहलाता है\' में \'कार्तिक\'
का रोल निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर मोहसिन खान ने अब अपनी नई
जिंदगी की शुरुआत कर ली है. मोहसिन ने अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ शादी कर ली है.
दोनों ने बहुत ही सादगी और करीबी लोगों की मौजूदगी में एक-दूजे का हाथ थामा. शादी
के बाद मोहसिन ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीर पोस्ट कर यह खुशखबरी
शेयर की.
रविवार को
मोहसिन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर
की. इस तस्वीर में मोहसिन अपनी नई दुल्हन तमन्ना के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे
हैं. मोहसिन जहां व्हाइट टक्सीडो (सूट) में बेहद हैंडसम लग रहे थे, वहीं तमन्ना ने पीच कलर का
अनारकली सूट और मैचिंग स्कर्ट पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद
खूबसूरत लग रही थीं. फोटो शेयर करते हुए मोहसिन ने कैप्शन में लिखा, \"द डे, माशाअल्लाह\" और साथ में खूबसूरत गाना भी
लगाया.
शादी के कई
वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आए हैं, जिनमें दोनों का डांस फैंस का दिल जीत रहा है. एक वीडियो
में दोनों शाहरुख खान के मशहूर गाने \'छम्मक छल्लो\' पर मस्ती में नाचते दिखे, तो वहीं दूसरे वीडियो में
वे रोमांटिक गाने \'जनम जनम\' पर
एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालकर डांस कर रहे थे. पति-पत्नी के रूप में दोनों का
यह पहला डांस इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.
मोहसिन खान
ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में \'लव बाय चांस\' शो से की
थी. इसके बाद वे \'निशा और उसके कजिन्स\' और \'ड्रीम गर्ल\' जैसे सीरियल्स
में भी दिखे. लेकिन उन्हें असली पहचान और घर-घर में प्यार \'ये
रिश्ता क्या कहलाता है\' में कार्तिक गोयनका का रोल निभाकर
मिला. शो में शिवांगी जोशी (नायरा) के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने सिर-आंखों पर
बिठाया. साल 2021 में इस शो को अलविदा कहने के बाद मोहसिन
वेब सीरीज \'जब मिला तू\' में ईशा सिंह
के साथ नजर आए थे.