IMG-LOGO

बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा

Posted on: 2026-10-05
IMG
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा

मुंबई, 05 अक्टूबर   अजय देवगन की फिल्म \'दृश्यम: द कंक्लूजन\' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को करीब 61 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ और दूसरे दिन 53.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 176.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, विदेशी बाजार में तीसरे दिन करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का कुल विदेशी कारोबार 61 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में फिल्म अब तक करीब 272.80 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

शानदार ओपनिंग के साथ \'दृश्यम: द कंक्लूजन\' अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने 2026 में रिलीज हुई \'टॉक्सिक\' के 55 करोड़, \'बॉर्डर 2\' के 30 करोड़ और \'मिर्जापुर: द मूवी\' के 25.50 करोड़ रुपये के शुरुआती कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा फिल्म ने अजय देवगन की \'सिंघम अगेन\' के 43.50 करोड़ और \'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर\' के 15.10 करोड़ रुपये के ओपनिंग आंकड़ों को भी पार कर लिया है।

\'दृश्यम: द कंक्लूजन\' साल 2015 में आई \'दृश्यम\' और 2022 में रिलीज हुई \'दृश्यम 2\' की कहानी को आगे बढ़ाती है। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश झा और इशिता दत्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तीसरे दिन तक 176 करोड़ रुपये से अधिक का घरेलू नेट कलेक्शन कर चुकी फिल्म अब 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आने वाले दिनों में इसकी कमाई में और इजाफे की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags: