IMG-LOGO

बिहार और मुंबई का सबसे धांसू कोलैब: वीरेंद्र सहवाग के Rise & Fall 2 में तेज प्रताप और शहजाद लगाएंगे आग

Posted on: 2026-09-26
IMG
बिहार और मुंबई का सबसे धांसू कोलैब: वीरेंद्र सहवाग के Rise & Fall 2 में तेज प्रताप और शहजाद लगाएंगे आग

बिहार और मुंबई का कनेक्शन हमेशा से थोड़ा टॉक्सिक और कॉम्प्लिकेटेड रहा है. सपनों के इस शहर में सालों से पॉलिटिक्स और \'बिहारी\' टैग के बीच काफी ड्रामा हुआ है, लेकिन हिस्ट्री को साइड रखें, तो अब एक ऐसा क्रॉसओवर अनलॉक हुआ है, जिसकी किसी ने स्क्रिप्ट नहीं लिखी थी. बिहार के एक्स-मिनिस्टर तेज प्रताप यादव और पूर्व बीजेपी नेशनल स्पोक्सपर्सन शहजाद पूनावाला ने कोलैब किया है.

जब बिहारी बाबू तेज प्रताप यादव से मिले शहजाद पूनावाला

शहजाद पूनावाला ने इंस्टाग्राम पर तेज प्रताप के साथ एक रील ड्रॉप की, जो पूरी तरह से फिल्म के ट्रेलर वाली फील दे रही है. बैकग्राउंड में यो यो हनी सिंह और दिलजीत दोसांझ का गाना \'पंगा\' बजता है और स्क्रीन पर दो दमदार किरदार अपनी एंट्री मारते हैं. पूनावाला सीधा कैमरे में देखकर कहते हैं, \"इसको कहते हैं, जब पटना और पुणे मिलते हैं. तभी हीरो वाली स्टाइल में तेज प्रताप अपना डायलॉग मारते हैं, \"पटना मिट्स पुणे.\'\' तुरंत पूनावाला कहते हैं, \'\'अरे बिहार मिट्स मुंबई.\'\'

राइज एंड फॉल सीजन 2 में दिखेंगे शहजाद पूनावाला और तेज प्रताप यादव

ये जोड़ी राइज एंड फॉल सीजन 2 में एंटर करने वाले हैं. पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की होस्टिंग में 15 खिलाड़ी \'रूलर्स\' और \'वर्कर्स\' के बीच पेंटहाउस और बेसमेंट की जंग लड़ने उतर रहे हैं. ऐसे में वहां का मेनिफेस्टो साफ कर दिया है कि इनकी पिक्चर में भरपूर मसाला होने वाला है. दोनों वादा करते हैं कि शो में \"धमाल... बवाल... और अंततः कमाल\" होगा.

\'मैं राम, आप बजरंग बली\': गेम के अंदर सेट हुआ तेज-शहजाद का माइथोलॉजिकल प्लान

पिक्चर में सिर्फ एक्शन ही नहीं, फुल डिवोशन वाला एंगल भी है. रील में बात जैसे ही धर्म पर आती है, दोनों एक सुर में कहते हैं, \"Jai Sanatan\". तेज प्रताप (जो शिव के परम भक्त हैं) और शहजाद (जो हनुमान जी के भक्त हैं), ने घर के अंदर अपने-अपने रोल भी तय कर लिए हैं. ने सीधा एक माइथोलॉजिकल डायलॉग चिपकाया, \"तो आप अंदर बजरंग बली बन जाएंगे और मैं राम बनूंगा.\"

राइज एंड फॉल सीजन 2 में एंट्री से पहले पूनावाला ने दिया डिस्क्लेमर

हालांकि, रियलिटी शो के इस चक्रव्यूह में कोई किसी का सगा नहीं होता. इसलिए पूनावाला ने भी एक पक्का फिल्मी डिस्क्लेमर दे ही दिया \"एक बार जब आप किसी गेम में शामिल हो जाते हैं, तो हर किसी को अपनी पर्सनैलिटी के साथ अपना गेम खेलना होता है.\"

राइज एंड फॉल सीजन 2 की कास्टिंग भी है धमाल

राइज एंड फॉल सीजन 2 की कास्टिंग भी एकदम धांसू मल्टी-स्टारर फिल्म जैसी है. स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी, सारा गुरपाल, और पत्रकार मनीष कश्यप के साथ सिवेत तोमर, राज ग्रोवर और अनीश भगत जैसे डिजिटल धुरंधर इस महासंग्राम में आग लगाने वाले हैं.

 

Tags: