IMG-LOGO

जांजगीर-चांपा में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

Posted on: 2026-09-08
IMG
जांजगीर-चांपा में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 8 सितंबर  अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को मानसिक रूप से परेशान करने और जबरदस्ती मिलने का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। शिकायत मिलने के कुछ ही घंटे के भीतर अकलतरा पुलिस ने आरोपित के ठिकाने पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर आज मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित प्रकाश खैरवार उम्र 19 वर्ष द्वारा नाबालिग बालिका को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि वह बालिका पर जबरदस्ती मिलने का दबाव बनाता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। मामले की शिकायत मिलने के बाद 7 सितंबर 2026 को थाना अकलतरा में आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन और एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक जय साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित के निवास पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 78(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 18 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में आरोपी को शिकायत के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags: