IMG-LOGO

युवा उड़ान 2026 : जुटेंगे जिले के हजारों युवा

Posted on: 2026-09-07
IMG
युवा उड़ान 2026 : जुटेंगे जिले के हजारों युवा

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत विजन एट 2047 से जोड़ने तथा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 सितंबर 2026 को गरियाबंद जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने जिला मुख्यालय के विभिन्न संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही पाण्डुका स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लगभग एक हजार युवाओं की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त क्षमता वाले सभागार अथवा ऑडिटोरियम का चिन्हांकन किया जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री शर्मा ने गरियाबंद मुख्यालय स्थित ऑक्शन हॉल, मंडी परिसर एवं इंडोर स्टेडियम का अवलोकन कर कार्यक्रम के लिए स्थल की उपयुक्तता एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा और स्वरूप के अनुरूप उपयुक्त स्थल का चिन्हांकन करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने लगभग एक हजार युवाओं की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए बैठक व्यवस्था, मंच, ध्वनि एवं विद्युत व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा तथा कार्यक्रम संचालन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसा स्थल चिन्हांकित किया जाए, जहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें और प्रतिभागी युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत, श्रीमती ऋषा ठाकुर, एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

युवाओं से संवाद और विकसित छत्तीसगढ़ पर होगी परिचर्चा -
युवा उड़ान 2026 में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के लगभग एक हजार युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थी, महाविद्यालयीन प्रावीण्य छात्र, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के युवा खिलाड़ी, कला-साहित्य-संस्कृति से जुड़े युवा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के विद्यार्थी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी सहित विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम की कुल अवधि लगभग 2 घंटे 10 मिनट होगी। इसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा के साथ युवाओं के साथ संवाद, प्रश्नोत्तर एवं सुझाव का सत्र भी आयोजित किया जाएगा। परिचर्चा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी कार्य, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ तथा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ से ‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों एवं निष्कर्षों का संकलन कर समग्र प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जिसे आगामी नीतिगत क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग को प्रेषित किया जाएगा। प्रतिभागियों का पंजीयन छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग की वेबसाइट एवं निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से कराया जाएगा। कार्यक्रम में वंदे मातरम्, राष्ट्रगान एवं छत्तीसगढ़ राज्यगीत का गायन होगा। कार्यक्रम स्थल पर माई भारत पोर्टल एवं युवा आयोग की वेबसाइट के क्यूआर कोड युक्त स्टैंडी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार में रुल्नअंन्कंदब्ळ का उपयोग किया जाएगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आयोजन को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।

युवाओं की सक्रिय सहभागिता पर रहेगा जोर -
युवा उड़ान 2026 में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के लगभग एक हजार युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसमें कक्षा 9वीं से 11वीं के मेधावी विद्यार्थी, महाविद्यालयीन प्रावीण्य छात्र, कला, साहित्य, संस्कृति एवं खेल क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले युवा, खेल अकादमियों के प्रशिक्षणार्थी, यूपीएससी एवं सीजीपीएससी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के विद्यार्थी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी, छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी, दिव्यांगजन एवं आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली युवाओं को शामिल किया जाएगा।

Tags: