IMG-LOGO

दुबई में महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट में, आज भारत का सामना पाकिस्‍तान से

Posted on: 2026-09-05
IMG
दुबई में महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट में, आज भारत का सामना पाकिस्‍तान से

महिला क्रिकेट में, टी-20 एशिया कप के ग्रुप-ए के आखिरी मुकाबले में आज भारत का मुकाबला से पाकिस्तान से होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रात आठ बजे शुरू होगा। भारत ने थाईलैंड और हांगकांग को हराकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत अब पाकिस्तान को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगा।

वहीं, पाकिस्तान ने अब तक सिर्फ एक मैच खेला है और उसमें थाईलैंड को हराया है। उसके दो अंक हैं और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे अपने बाकी मैचों में एक और अंक की जरूरत है। कल रात मेजबान संयुक्त अरब अमीरात-यूएई ने इंडोनेशिया को छह विकेट से हराया। इंडोनेशिया ने 71 रन बनाए, जिसके जवाब में यूएई ने 13 ओवर और एक गेंद में चार विकेट पर 75 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Tags: