IMG-LOGO

विदेश मंत्री जयशंकर इस महीने की 26 तारीख को यूएन महासभा के वार्षिक उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे

Posted on: 2026-09-05
IMG
विदेश मंत्री जयशंकर इस महीने की 26 तारीख को यूएन महासभा के वार्षिक उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इस महीने की 26 तारीख को संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे। 22 से 28 सितंबर तक चलने वाले इस सत्र में वे भारत का पक्ष रखेंगे। यह उच्चस्तरीय सत्र ऐसे समय हो रहा है, जब दुनिया कई भू-राजनीतिक संघर्षों और बढ़ते आर्थिक दबावों का सामना कर रही है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान के कारण खाद्य और ईंधन की बढ़ती कीमतें भी चिंता का विषय हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सप्ताह में समुद्र के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न अस्तित्व संबंधी खतरे, महामारी की रोकथाम और उससे निपटने की तैयारी, जलवायु कार्रवाई और परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के चयन की प्रक्रिया जारी है। आगामी महासभा सत्र मौजूदा महासचिव एंतोनियो गुटरेश का अंतिम उच्चस्तरीय सत्र होगा। उनका दूसरा कार्यकाल इस वर्ष दिसंबर में समाप्त हो रहा है।

Tags: