IMG-LOGO

जयशंकर 3-5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर जाएंगे

Posted on: 2026-09-02
IMG
जयशंकर 3-5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर जाएंगे

नई दिल्ली, 02 सितंबर  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह दोनों देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचार-विमर्श करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के दौरान जयशंकर यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय विचार-विमर्श करेंगे।

विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान भारत के दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्रीय घटनाक्रम और साझा हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

Tags: