गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में धान खरीद केंद्र को लेकर प्रदर्शन किए जा रहें हैं। यह प्रदर्शन इतना हिंसक हो गया के इसमें तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। इसका विडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारी पुलिस पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं और सरकारी वाहनों को निशाना बना रहे हैं।