गरियाबंद, 13 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार जिले में हर घर तिरंगा-2026 कार्यक्रम का आयोजन सोमवार, 17 अगस्त 2026 तक तीन चरणों में किया जाएगा। अभियान की थीम हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग रखी गई है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।