अमेरिका के दो राज्यों, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत की यात्रा और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को मान्यता देने के लिए 15 अगस्त को उसके स्वतंत्रता दिवस को मनाने की घोषणा की है।
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल ने 15 अगस्त 2026 को पूरे राज्य में भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की। वहीं, न्यू जर्सी की गर्वनर मिकी शेरिल ने भी इसी तरह की घोषणा की है।
न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। (PTI)