IMG-LOGO

सलमान खान ने खोला 'बिग बॉस 20' का सबसे बड़ा राज, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक्स्ट्रा जीवनदान'

Posted on: 2026-08-12
IMG
सलमान खान ने खोला 'बिग बॉस 20' का सबसे बड़ा राज, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक्स्ट्रा जीवनदान'


रियलिटी शो \'बिग बॉस हिंदी\' अपने 20वें सीजन के साथ नए ट्विस्ट और बदले हुए गेमप्ले के साथ वापसी के लिए तैयार है। जियोहॉटस्टार और कलर्स ने शो का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें सलमान खान ने इस सीजन के सबसे बड़े ट्विस्ट \'एक्स्ट्रा जीवनदान\' से पर्दा उठाया। ट्रेलर में सलमान एक मुकाबले के बीच पहुंचकर गेम रोकते हैं और अपने खास अंदाज में कहते हैं, \"बिग बॉस में मिलेगा, मेरी जान... एक्स्ट्रा जीवनदान।\"

नए ट्विस्ट के मुताबिक, इस बार घर में हर कंटेस्टेंट को एक अतिरिक्त मौका मिलने वाला है। हालांकि यह जीवनदान कब, कैसे और किस परिस्थिति में काम आएगा, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। यही इस सीजन के सबसे बड़े सस्पेंस में से एक होगा। शो के ट्रेलर से साफ है कि इस बार प्रतियोगियों के लिए सुरक्षित तरीके से खेलना आसान नहीं होगा। उन्हें जोखिम उठाने, रणनीति बदलने और सही समय पर मिले इस अतिरिक्त मौके का इस्तेमाल करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

20वें सीजन के ऐतिहासिक पड़ाव पर जियोस्टार में हिंदी एवं इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड आलोक जैन ने कहा कि 20 सीजन पूरे करना किसी भी एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इस बार गेमप्ले में नई परतें और चुनौतियां जोड़ी गई हैं, जो प्रतियोगियों को लगातार अपनी रणनीतियों पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर करेंगी। वहीं सलमान खान ने कहा कि हर साल बिग बॉस का गेम बदलता है, लेकिन इस बार खेलने का तरीका भी बदलने वाला है। \'बिग बॉस हिंदी सीजन 20\' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर होगा।

Tags: