गरियाबंद, 10 अगस्त
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार जिले में 14 अगस्त 2026 को भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में शासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत की उप संचालक श्रीमती पद्मनी हरदेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।