IMG-LOGO

वेलकम टू द जंगल में दिखा दूरदर्शन की महाभारत का कनेक्शन, फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर खुला राज

Posted on: 2026-06-26
IMG
वेलकम टू द जंगल में दिखा दूरदर्शन की महाभारत का कनेक्शन, फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर खुला राज

नई दिल्ली: वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, सुनील शेट्टी, तुषार कपूर, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. लेकिन फिल्म के रिलीज होते ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों के लिए एक गुड न्यूज है कि फिल्म में आपको दूरदर्शन की महाभारत का कनेक्शन देखने को मिलेगा, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. दरअसल, वेलकम टू द जंगल का पहले दिन पहला शो देखने वाले दर्शकों ने बताया कि फिल्म में महाभारत के अर्जुन, करण और दुर्योधन की झलक देखने को मिली है. 

बीआर चोपड़ा की महाभारत के अर्जुन आए नजर

वेलकम टू द जंगल में बीआर चोपड़ा की महाभारत के 3 एक्टर्स की झलक देखने को मिली. इसमें पहला नाम फिरोज खान यानी अर्जुन का नाम शामिल है, जिन्होंने दूरदर्शन की महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाया. हालांकि वह करण अर्जुन, जोड़ी नंबर वन, रिश्ते और यमला पगला दीवाना 2 में नजर आए. जबकि अक्षय कुमार के साथ जालिम और बारूद के बाद यह फिरोज अर्जुन खान की तीसरी फिल्म है. 

महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर का निधन अक्टूबर 2025  में हो गया था. इसके बाद वह वेलकम टू द जंगल में नजर आए, जिसने पुरानी यादों को ताजा कर दिया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि महाभारत के कर्ण का किरदार निभाने के बाद पंकज धीर टीवी शो चंद्रकांता, फिल्म सोल्जर और बादशाह जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. जबकि उनके बेटे निकितन धीर भी बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में नजर आते रहते हैं. 

पुनीत इस्सर, जिन्हें बीआर चोपड़ा की महाभारत में दुर्योधन के किरदार के लिए जाना जाता है. वह टीवी और बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं. वहीं वेलकम टू द जंगल में भी वह नजर आ रहे हैं. हालांकि इससे पहले वह चंद्र मुखी, राम जाने, बॉर्डर, रेफ्यूजी, कृष, बचना ए हसीनो, रेडी, द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों में नजर आए हैं. वहीं सलमान खान की गर्व को वह डायरेक्ट कर चुके हैं

वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे एक्टर्स की टोली नजर आ रही है. 


Tags: