कांगो गणराज्य के उत्तरपूर्व में इबोला के प्रकोप से 65 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग संक्रमित हो गए हैं। अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने बताया कि लगभग 246 लोगों में इबोला होने का संदेह है। केंद्र ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षण में 20 नमूनों में से 13 में वायरस पाया गया है। क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने आज एक आपातकालीन बैठक बुलाई है ताकि स्थिति का समन्वय किया जा सके।