विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स इंडिया 2026 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान युगांडा के विदेश मंत्री ओडोंगो जेजे अबूबखर से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत-युगांडा के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग में निरंतर प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ प्रौद्योगिकी के उपयोग और भारतीय समुदाय और व्यवसायों द्वारा सक्षम मजबूत संबंधों सहित अनुभवों को साझा करने पर चर्चा की।