बीजापुर, 13 मई । जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, शांतिनगर इलाके में एक झोलाछाप डॉक्टर के घर पर छापा मारकर 104 शराब की बोतलें बरामद की गई है।आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बेची और जमा की जा रही है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान आरोपित रामकांता मंडल के कब्जे से कुल 18.72 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित बाजार मूल्य 13,520 रुपये आंकी गई है। आरोपित के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई उपरांत आज बुधवार काे रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वतन चौधरी एवं श्रीराम कावड़े सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का याेगदान रहा।