IMG-LOGO

बस्तर के कुम्हली एनीकट तटरक्षण कार्य के लिए तीन करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

Posted on: 2026-05-08
IMG

रायपुर, 08 मई । छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर के अंतर्गत कुम्हली एनीकट के दांये तट के तटरक्षण कार्य को कराने के लिए 3 करोड़ 71 लाख 89 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के अंतर्गत तटरक्षण कार्य किया जायेगा। मुख्य अभियंता गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Tags: