भारत और अल्जीरिया ने रक्षा संबंध मजबूत करने की दिशा में उठाया अहम कदम
Posted on:
2026-05-06
भारत और अल्जीरिया ने रक्षा संबंध मजबूत करने की दिशा में उठाया अहम कदम
भारत और अल्जीरिया के बीच संयुक्त आयोग की पहली बैठक कल नई दिल्ली में हुई।
बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, चिकित्सा सहयोग और रक्षा उद्योगों के क्षेत्र में पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग गतिविधियों को और अधिक विस्तार देने पर सहमति व्यक्त की।
दोनों देशों ने भारत-अल्जीरिया रक्षा सहयोग के कार्यान्वयन की देखरेख के लिए जिम्मेदार कार्यप्रणाली नियमों पर हस्ताक्षर किए, जो संयुक्त आयोग की बैठकों के लिए एक मार्गदर्शक ढांचे के रूप में काम करेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 2024 में रक्षा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद से भारत और अल्जीरिया के बीच संबंधों को गति मिली है और दोनों पक्षों की ओर से उच्च स्तरीय दौरे इसकी पहचान हैं।
अल्जीरियाई नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ की यह यात्रा भारत-अल्जीरिया रक्षा संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम है और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में मिलकर काम करने के लिए दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।