केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज नई दिल्ली में कंबोडिया के खान और ऊर्जा मंत्री केओ रोट्टनक और कंबोडिया के प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री जोशी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा में वृद्धि की सराहना की और सिंचाई के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग करने में रुचि दिखाई। बैठक के दौरान, श्री जोशी ने पी.एम.कुसुम और पी.एम सूर्यघर जैसी पहलों के तहत देश की प्रगति का उल्लेख किया। श्री जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस साझेदारी से दोनों देश स्थायी ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में अपना योगदान देंगे।