Huawei Pura X Max : चीनी स्मार्टफोन कंपनी Huawei ने ऐपल और सैमसंग को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का पहल चौड़ा यानी वायड फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कंपनी ने चौड़ी स्क्रीन वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन को Pura X Max नाम के साथ पेश किया है। यह आमतौर पर फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में दिखने वाली लंबी स्क्रीन्स से अलग है। Huawei Pura X Max को इंडस्ट्री का पहला हॉरिजॉन्टली चौड़ा फोल्डेबल फोन बताया जा रहा है। पिछले काफी समय से खबरें आ रही थीं कि सैमसंग अपकमिंग गैसेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Galaxy Z Fold 8 के साथ चौड़ा फोल्डेबल फोन ला सकती है। लेकिन चीनी कंपनी हुवावे ने इससे पहले ही अपना चौड़ा फोल्डेबल फोन पेश कर दिया है।