IMG-LOGO

अमरीका में थैंक्‍सगिविंग तूफान कमजोर पड़ा, चार लाख घरों में बिजली आपूर्ति बाधित

Posted on: 2026-11-28
IMG

अमरीका में थैंक्‍सगिविंग तूफान कमजोर पड़ गया है, हालांकि कई राज्‍यों में बाढ़ और आवाजाही बाधित होने के कारण लगभग चार लाख घरों में फिलहाल बिजली नहीं है। भारी वर्षा से आई बाढ़ के कारण न्‍यूयॉर्क से वर्जीनिया तक बाढ़ की स्थिति है। न्‍यूजर्सी से वर्जीनिया तक के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की चेतावनी अब भी बरकरार है। तूफान के कारण शुक्रवार को 2893 उड़ानें देर से चलीं और 151 उड़ानें रद्द करनी पडीं।

इस बीच, न्‍यूयॉर्क में आज सौवें थैंक्‍सगिविंग डे परेड की तैयारियां चल रही हैं। तेज हवाओं और भारी वर्षा के कारण पहले इसे स्थगित कर दिया गया था।

बर्फबारी और वर्षा के कारण अमरीका के मध्‍यवर्ती और उत्‍तर-पूर्वी इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। तटवर्ती ओरेगांव को भी वर्षा का और पश्चिमी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का सामना करना पड़ा है।

Tags: