IMG-LOGO

सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का करें निराकरण : कलेक्टर

Posted on: 2026-11-26
IMG

गरियाबंद ।  कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक लेकर उनके कार्याें एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का प्राथमिकता से एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए धान के अवैध परिवहन एवं खरीदी से जुड़े अनियमितता के प्रकरणों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। साथ ही जिले में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री शर्मा ने आगामी जनगणना की तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी आवश्यक जानकारियां स्पष्ट रूप से दी जाएं, ताकि कार्यों का बेहतर ढंग से संपादन हो सके। उन्होंने फसल क्षति से संबंधित प्रकरणों को तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा धान खरीदी की तैयारियों, राशन वितरण एवं राशन की वसूली से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ  प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर  पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: