अजय देवगन
की मोस्ट अवेटेड \'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन\' ने
थिएटर्स में कदम रखते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. पॉजिटिव रिव्यूज और
जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ के बीच विजय सालगांवकर का जादू ऐसा चला कि फिल्म ने पहले ही
दिन 66.75 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर 15,759 शोज के जरिए 66.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 80.10
करोड़ तक पहुंच गया. वहीं ओवरसीज मार्केट में भी इसने गदर मचा दी.
विदेशों में 15 करोड़ ग्रॉस के साथ इसने 95.10 करोड़ की कमाई कर डाली.
दृश्यम: द कन्क्लूजन\' का क्रेज रिलीज से पहले ही एकदम \'नेक्स्ट लेवल\'
था. रिलीज से पहले ही फिल्म के 13 लाख टिकट
बिक चुके थे, जिससे इसने 27 करोड़ छाप
लिए थे. अगर ओवरऑल एडवांस बुकिंग की बात करें तो ये आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंच गया था.
दृश्यम 3 करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है. इस बंपर
कमाई के साथ सस्पेंस थ्रिलर ने रणबीर कपूर की \'एनिमल\'
(63 करोड़), शाहरुख खान की \'पठान\' (57 करोड़) और रणवीर सिंह की \'धुरंधर\' (30 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर्स के ओपनिंग डे
रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया.
डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इस फाइनल चैप्टर को एकदम एपिक बना दिया
है. विजय सलगांवकर के साथ-साथ पुरानी \'OG\' कास्ट,
तब्बू, श्रिया सरन, रजत
कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और
कमलेश सावंत वापस लौट आए, लेकिन इस बार कहानी में असली \'ट्विस्ट\' और भौकाल लाने के लिए जयदीप अहलावत,
प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला जैसे पावरहाउस एक्टर्स की भी धांसू
एंट्री हुई है. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को
थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. वहीं पब्लिक का रिस्पॉन्स बता रहा है कि यह
ब्लॉकबस्टर होने वाली है.