IMG-LOGO

अभिजीत दीपके ने मुंबई पुलिस को किया सलाम, बोले- उठाया नहीं

Posted on: 2026-10-03
IMG
अभिजीत दीपके ने मुंबई पुलिस को किया सलाम, बोले- उठाया नहीं

मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुंबई पुलिस के रवैये की तारीफ की. उन्होंने दावा किया कि पुलिस को उन्हें हिरासत में लेने के ऑर्डर मिले थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने ऐसा नहीं किया. दीपके के मुताबिक, पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई और चाय पिलाने के बाद कहा कि ‘सर, आप चले जाइए.’

मुंबई पुलिस को किया सलाम

अपने भाषण के दौरान दीपके ने मुंबई पुलिस का आभार जताया और पुलिसकर्मियों के लिए तालियां बजाने की अपील की. उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उनसे कहा कि ‘सर, आप जो कर रहे हैं, वो सही कर रहे हैं.’ इसके बाद दीपके ने मुंबई पुलिस को सलाम किया और उनके रवैये की सराहना की.

दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, ‘जनरल डायर’ से की तुलना

दीपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि वहां प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस ने बर्बरता की. उन्होंने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां ‘पुलिस नहीं बल्कि जनरल डायर’ बैठे हैं. दीपके ने दावा किया कि छोटी बच्चियों को सड़क पर घसीटकर डिटेन किया जा रहा है.

दिल्ली पुलिस और गृह मंत्री को दी चेतावनी

अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों को हिरासत में लिया गया और जिस तरह की कार्रवाई की गई, उसे लोग देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में बैरिकेड लगाए गए हैं.

‘देशभर से इतने लोग आएंगे कि बैरिकेड कम पड़ जाएंगे’

दीपके ने कहा कि अभी इंतजार कीजिए, देशभर से इतने में लोग आएंगे और तब प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड कम पड़ जाएंगे. उन्होंने अपने संबोधन में आगे भी आंदोलन जारी रहने का संकेत दिया और प्रदर्शनकारियों से एकजुट रहने की अपील की.

 

Tags: