कभी बड़े
पर्दे पर अपने दमदार अंदाज से छाने वाले रवि किशन अब अपने अनोखे डांस मूव्स से
इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं. उनका वायरल ‘गुच्ची डांस’ ऐसा छाया कि अब क्रिकेट के
मैदान पर अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को चौंकाने वाले इरफान पठान भी इस पर थिरकते
नजर आए. मौका था मुंबई में आयोजित FICCI Frames 2026 का, जहां दोनों की
जुगलबंदी ने महफिल का रंग ही बदल दिया.
सोचिए, एक तरफ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन और
दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान. दोनों का एक साथ
डांस करना अपने आप में किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. FICCI Frames 2026 के दूसरे दिन एक पैनल चर्चा के दौरान दोनों ने रवि किशन के वायरल डांस
स्टेप्स को दोहराया. देखते ही देखते यह पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
खास बात यह रही कि यह कार्यक्रम क्रिकेट
और स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग पर चर्चा के लिए आयोजित किया गया था, लेकिन रवि किशन के अंदाज ने इसमें मनोरंजन का तड़का लगा दिया. मंच पर
मौजूद लोगों और दर्शकों के लिए यह एक ऐसा पल बन गया, जिसकी
किसी ने शायद कल्पना भी नहीं की होगी.
रवि किशन का यह खास डांस स्टेप अचानक इंटरनेट पर छा गया था. उनके
चलने और डांस करने के अनोखे अंदाज को सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘गुच्ची वॉक’ और
‘गुच्ची डांस’ जैसे नाम दिए. इसके बाद यह स्टेप मीम्स और वायरल वीडियोज का हिस्सा
बन गया.
आरूब खान के गुच्ची सांग पर रवि किशन के डांस को उस समय और
लोकप्रियता मिली, जब वह अपनी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के
को-स्टार्स दिव्येंदु और अली फजल के साथ भी इस अंदाज में नजर आए. अब इरफान पठान के
साथ उनकी जुगलबंदी ने इस वायरल ट्रेंड को एक नया रंग दे दिया है.