आज
नई दिल्ली में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) के संयुक्त
दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। इस अवसर पर देश भर
में स्थित एनआईएफटी के 18 परिसरों के स्नातक छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी।
केंद्रीय
वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव भी अन्य
विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों,
शासी मंडल के सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों,
संकाय सदस्यों, विद्वानों और स्नातक छात्रों
के साथ इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे।
भारत
सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत 1986 में स्थापित, राष्ट्रीय
फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) एनआईएफटी अधिनियम, 2006 द्वारा शासित एक वैधानिक संस्थान है। वर्षों से, यह
संस्थान फैशन शिक्षा के लिए एक अग्रणी संस्थान के रूप में उभरा है, जो पारंपरिक कला और शिल्प, अकादमिक ज्ञान, डिजाइन नवाचार, प्रौद्योगिकी, रचनात्मक
सोच और उद्योग के साथ जुड़ाव को एक साथ लाता है।