IMG-LOGO

मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Posted on: 2026-08-27
IMG
मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कल तक बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, केरल, माहे, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भी आज इसी तरह के मौसम की संभावना है।

 

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

 

Tags: