IMG-LOGO

बस्तर संभाग के सात जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Posted on: 2026-08-04
IMG
बस्तर संभाग के सात जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जगदलपुर, 04 अगस्त । बस्तर संभााग के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर जिलों में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। माैसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों के दौरान इन इलाकों में मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बस्तर संभाग के कई हिस्सों में आगामी दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में नागरिकों से मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Tags: