महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद
द्वारा सहायक ग्रेड-3 के
नियमित 1 अनारक्षित पद पर
सीधी भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची जारी कर दी गई
है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पाण्डेय ने
बताया कि 1 फरवरी
से 15 फरवरी 2026 तक गूगल फॉर्म लिंक
के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय
चयन समिति द्वारा परीक्षण कर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची तैयार
की गई है।
उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को सूची के संबंध में कोई
आपत्ति हो, वे 27 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक जिला प्रशासन
की वेबसाइट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध निर्धारित गूगल फॉर्म लिंक के
माध्यम से ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद
प्राप्त दावा-आपत्तियों पर चयन समिति द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा। पात्र एवं
अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची जिला गरियाबंद की वेबसाइट तथा जिला कार्यक्रम
अधिकारी, महिला एवं बाल विकास
विभाग, गरियाबंद के
कार्यालय स्थित सूचना पटल पर भी अवलोकन के लिए उपलब्ध है।
महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद ने सहायक ग्रेड-3 के नियमित एक अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची जारी कर दी है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि इस भर्ती के लिए 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षण कर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची तैयार की गई है।
उन्होंने बताया कि सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 27 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर चयन समिति द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची जिला गरियाबंद की वेबसाइट तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, गरियाबंद के कार्यालय के सूचना पटल पर भी अवलोकन के लिए उपलब्ध है।