IMG-LOGO

गुयाना में 116 यात्रियों और चालक दल को ले जा रही नौका पलट गई

Posted on: 2026-07-20
IMG
गुयाना में 116 यात्रियों और चालक दल को ले जा रही नौका पलट गई

गुयाना में, पोमेरोन नदी के पास 116 यात्रियों और चालक दल को ले जा रही एक नौका पलट गई। अधिकारियों ने बताया कि 15 बच्चों सहित 67 लोगों को बचा लिया गया है। गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स ने कहा कि एमवी बारिमा राजधानी जॉर्जटाउन से उत्तरी अटलांटिक तट के किनारे पोर्ट कैटुमा की ओर जा रही थी। खोज और बचाव अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। गुयाना के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें और भी यात्रियों को बचाए जाने की उम्मीद है।

Tags: