रायपुर 13 जुलाई। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला ने आज साेमवार काे पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एवं थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जिसमें तारकेश्वर पटेल को डीसीपी सेंट्रल जोन, दीपमाला कश्यप को डीसीपी नॉर्थ जोन तथा अर्चना झा को डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। जिसमें निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाना प्रभारी नियुक्त करते हुए एसीसीयू (क्राइम ब्रांच) प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। वहीं राजेश सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी, पारसराम पटेल को सरस्वती नगर थाना प्रभारी तथा नरेंद्र साहू को गुढ़ियारी थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस कमिश्नरेट में किए गए इन तबादलों को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।