IMG-LOGO

इतिहास के पन्नों में 10 जुलाई : जब महिलाओं को मिली एनसीसी में नई उड़ान

Posted on: 2026-07-09
IMG
इतिहास के पन्नों में 10 जुलाई : जब महिलाओं को मिली एनसीसी में नई उड़ान

भारतीय इतिहास में 10 जुलाई की तारीख राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। इसी दिन वर्ष 1964 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देश की पहली महिला एनसीसी अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना की गई । इस संस्थान ने महिलाओं को सैन्य नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया और आज तक हजारों महिला अधिकारी यहां से प्रशिक्षण लेकर देशभर में एनसीसी का नेतृत्व कर चुकी हैं।


अकादमी से महिलाओं का पहला बैच वर्ष 1965 में पास आउट हुआ। बाद में वर्ष 1982 में इसका पुनर्गठन कर इसे ऑफिसर ट्रेनिंग स्कूल (ओटीएस) का स्वरूप दिया गया। आज भी यह संस्थान महिला एनसीसी अधिकारियों को उच्चस्तरीय सैन्य प्रशिक्षण देने वाले प्रमुख केंद्रों में शामिल है। ग्वालियर स्थित इस प्रशिक्षण केंद्र में महिला कैडेट्स को भारतीय सशस्त्र बलों के अनुरूप कठोर प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें हथियारों के संचालन, फील्ड क्राफ्ट, युद्ध कौशल, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता और सामरिक रणनीतियों की गहन शिक्षा दी जाती है।

महिला कैडेट्स को कई घंटों तक जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में पैदल मार्च करना पड़ता है। उन्हें आधुनिक हथियारों के साथ-साथ भारी सैन्य उपकरणों के संचालन का भी अभ्यास कराया जाता है। लगभग तीन महीने तक चलने वाले इस कठिन प्रशिक्षण के सफल समापन पर उन्हें एनसीसी अधिकारी के रूप में कमीशन प्रदान किया जाता है।

एनसीसी आज देश का सबसे बड़ा युवा संगठन है। इसके माध्यम से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना विकसित की जाती है। वर्तमान में देशभर में लगभग 18 से 20 लाख एनसीसी कैडेट्स विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। महिला अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना ने न केवल एनसीसी में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत किया, बल्कि रक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में उनके लिए नए अवसर भी खोले। यह संस्थान आज भी महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण का एक प्रेरक प्रतीक माना जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1246 - नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।

1624 - हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।

1652 - इंग्लैंड ने नीदरलैंड से युद्ध की घोषणा की।

1880 - भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।

1848 - न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।

1907 - फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर।

1913 - रोमानिया ने बुल्गारिया से युद्ध की घोषणा की।

1918 - रूस में समाजवादी सोवियत संघ की स्थापना।

1946 - राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।

1964 - ग्वालियर में महिला एनसीसी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी की स्थापना।

1966 - वायु सेना के लड़ाकू विमान मिग का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।

1972 - मुंबई के मझगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।

1983 - ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।

1986 - भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।

1995 - म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गयीं।

1997 - फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।

1999 - जिनीवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।

2001 - श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।

2002 - पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर \'चोगोरी\' अथवा \'शाहगोरी\' किया।

2003 - नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।

2005 - अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।

2005 - भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।

2006 - रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।

2006 - इनसैट-4सी भारत का भू-तुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी-एफ़02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, \'सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र\', श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था।

2007 - पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्रवाही में मारे गये।

2008 - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को \'बेस्ट आफ़ बुकर\' पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 - केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए \'एकीकृत स्पेस सेल\' की घोषणा की।

2013 - चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 40 लोगों की मौत।

2017- अमरनाथ यात्रा पर हमला। 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।

जन्म

1910 - कर्नल धर्मवीर सिंह - भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक।

1921 - असद भोपाली - प्रसिद्ध गीतकार और शायर।

1934 - रजनीकांत अरोल - भारतीय समाज सेवी।

1949 - सुनील गावस्कर - भारतीय क्रिकेटर।

1951 - राजनाथ सिंह, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

1950 - परवीन सुल्ताना - भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका।

1956 - आलोक नाथ - अभिनेता।

1983 - चित्रा के. सोमन - भारतीय एथलीट।

1942 - सैयद अली - भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी।

निधन

1927 - सर गंगा राम - प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक।

1971 - भिखारी ठाकुर - भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार।

2004 - अब्दुल गफूर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

2006 - अहमद नदीम कासमी - प्रसिद्ध शायर।

2014 - जोहरा सहगल - प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार।

Tags: